हैदराबाद को मिली नयी जिलाधीश
हैदराबाद, राज्य सरकार ने आज बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने इससे संबंधित सरकारी आदेश जारी किया। इसके अनुसार हैदराबाद जिलाधीश अनुदीप दुरिशेट्टी का तबादला कर खम्मम जिलाधीश नियुक्त किया गया। आर एंड बी विशेष सचिव दासरि हरिचंदना का तबादला कर हैदराबाद जिलाधीश बनाया गया है। तेलंगाना भवन, नई दिल्ली के विशेष मुख्य सचिव शशांक गोयल का तबादला कर तेलंगाना भवन के ही विशेष मुख्य सचिव और रेसिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
वर्तमान रेसिडेंट कमिश्नर गौरव उप्पल का तबादला कर समन्वय सचिव (केंद्र सरकारी योजनाओं), तेलंगाना भवन नियुक्त किया गया। राजस्व प्रधान सचिव नवीन मित्तल का तबादला कर ऊर्जा प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी लोकेश कुमार को राजस्व सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अनुसूचित जाति कल्याण प्रधान सचिव एन. श्रीधर का तबादला कर उन्हें पंचायती राज व ग्रामीण विकास का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
राजस्व (रजिस्ट्रेशन एंड स्टैंप्स) सचिव ज्योति बुद्धा प्रकाश का तबादला कर अनुसूचित जाति कल्याण सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही उनको योजना विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी। निजामाबाद जिलाधीश आर. हनुमंतू का तबादला कर राजस्व (रजिस्ट्रेशन एंड स्टैंप्स) विशेष सचिव नियुक्त किया गया। बी. भारती लकपती नायक का तबादला कर तेलंगाना सूचना आयोग सचिव नियुक्त किया गया।
जीएचएमसी अतिरिक्त आयुक्त के. शिव कुमार नायुडू का तबादला कर सिंचाई विभाग में पुनर्वास और पुनर्स्थापन तथा भू प्रशासन आयुक्त नियुक्त किया गया। वर्तमान आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी का तबादला कर निजामाबाद जिलाधीश बनाया गया। पंचायती राज व ग्रामीण विकास के निदेशक जी. श्रीजना को महिला एवं शिशु कल्याण निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी। वर्तमान निदेशक ए. निर्मला कांती वेस्ली का तबादला कर तेलंगाना मानवाधिकार आयोग के सचिव व सीईओ नियुक्त किया गया।
तेलंगाना में शीर्ष प्रशासनिक नियुक्तियाँ और तबादले
पद के लिए प्रतीक्षा कर रहे एल. शिव शंकर को कृषि एवं सहकारिता संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। पद के लिए प्रतीक्षा कर रहे सीएच. लक्ष्मी को सामान्य प्रशासन संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के पीडी के. हेमावती का तबादला कर सिद्दीपेट जिलाधीश नियुक्त किया गया है। युवा मामलों के निदेशक वी.वेंकटेश्वर रेड्डी का तबादला कर एड्स कंट्रोल सोसाइटी के पीडी नियुक्त किया गया। हाउसिंग विशेष सचिव वी.पी. गौतम को हाउसिंग सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी।
मेडचल मलकाजगिरी जिलाधीश पी. गौतम का तबादला कर सिंगरेणी कालरीज के निदेशक नियुक्त किया गया। क्किलिनेनी मनु चौधरी को मेडचल मल्काजगिरी जिलाधीश नियुक्त किया गया। तेलंगाना ग्रामीण विकास संस्थान (टीजीआईआरडी) के सीईओ के. निखिला का तबादला कर मत्स्य पालन निदेशक नियुक्त किया गया। साथ ही उनको टीजीआईआरडी के सीईओ के अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गयी। वर्तमान मत्स्य पालन निदेशक प्रियंका अला का तबादला कर तेलंगाना लोक सेवा आयोग के सचिव नियुक्त किया गया।
वर्तमान सचिव ई. नवीन निकोलस का तबादला कर पाठशाला शिक्षा निदेशक नियुक्त किया गया। साथ ही नवीन निकोलस को समग्र शिक्षा, राज्य प्रोजेक्ट डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी। संगारेड्डी जिलाधीश वी.क्रांति का तबादला कर तेलंगाना पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। हनमकोंडा जिलाधीश पी. प्रवीण्या का तबादला कर संगारेड्डी जिलाधीश नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़ें… स्कूल बसों के लिए फिटनेस अभियान शुरू
प्रशासनिक फेरबदल में अधिकारियों के बड़े तबादले
खम्मम जिलाधीश मुजम्मिल खान का तबादला कर नागरिक आपूर्ति निदेशक नियुक्त किया गया। साथ ही खान को नागरिक आपूर्ति संयुक्त सचिव व हैदराबाद मुख्य राशन अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गयी। जीएचएमसी अतिरिक्त आयुक्त स्नेहा शबारिश का तबादला कर हनमकोंडा जिलाधीश नियुक्त किया गया। नागरिक प्रशासन व शहरी विकास उप-सचिव चेक्का प्रियंका का तबादला कर सूचना एवं जनसंपर्क विशेष आयुक्त नियुक्त किया गया।
पी. उदय कुमार को आरोग्यश्री हेल्थ केयर ट्रस्ट के सीईओ नियुक्त किया गया। करीमनगर नगर निगम आयुक्त चाहत बाजपाय का तबादला कर ग्रेटर वरंगल नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया। वर्तमान आयुक्त अश्विनी तानाजी वाखडे का तबादला कर करीमनगर अतिरिक्त जिलाधीश (स्थानीय निकाय) नियुक्त किया गया। वर्तमान अतिरिक्त जिलाधीश प्रफुल देशाय का तबादला कर करीमनगर नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया।
इसके अलावा सरकार ने कुछ आईएफएस व नान कैडर अधिकारियों का भी तबादला किया। इनमें ग्रामीण विकास विशेष आयुक्त बी. सैफुल्लाह का तबादला कर अल्पसंख्यक कल्याण सचिव नियुक्त किया गया। वीएसएनवी प्रसाद का तबादला कर शहरी वन क्षेत्र (एचएमडीए) निदेशक नियुक्त किया गया। डीजीआईआईसी के कार्यकारी निदेशक निखिल चक्रवर्ती का तबादला कर उद्योग निदेशक नियुक्त किया गया। अतिरिक्त निदेशक (नागरिक प्रशासन आयुक्त व निदेशक कार्यालय) जे. शंकरय्या का तबादला कर आयलफेड के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। जी.मालसुर को ठेका पद्धति में सीएम का मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



