हैदराबाद : स्फटिक शिव मंदिर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव
हैदराबाद, गगन पहाड़ स्थित स्फटिक शिव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। यहाँ कपिल अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में स्थापित स्फटिक शिवलिंग बहुत ही बड़ा व आकर्षक है जिसके दर्शन के लिए शहर सहित दूर दराज ग्रामों से भक्त आये। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव पर मंदिर को अत्यंत भव्य रूप से सजाया गया। सुबह 6 बजे से अभिषेक का कार्यक्रम आरंभ हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। उसके बाद श्रृंगार दर्शन एवं प्रसाद का वितरण किया गया। मंगतूराम शिव शंकर अग्रवाल परिवार ने भक्तों का आभार प्रकट किया।
अवसर पर निवर्तमान महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी, विधायक श्रीनिवास गौड़, अभिनेता सुमन, प्रमोद केड़िया, शरद संघी, ओम प्रकाश अग्रवाल, एमडी शर्मा, धर्मराज रांका, निमीचंद, आईएएस संदीप सुल्तानिया, नवीन मित्तल, आईपीएस अमित गर्ग, प्रवीण गुप्ता, नवीन गोयल, अमित शाह, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, सुशांत अग्रवाल, नवीन संघी, सुभाष अग्रवाल, लालता प्रसाद, श्रीकिशन अग्रवाल, निरंजन लाल केड़िया, तुलजा प्रसाद विमल, संजय जैन, श्रीपाल जैन, रामदेव अग्रवाल व अन्य का स्वागत मंगतुराम शिव शंकर अग्रवाल परिवार के कपिल अग्रवाल, आनंद अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने किया।
यह भी पढ़ें… भाजपा के सिद्धांतों से मेल खाता है संत सेवालाल का जीवन : रामचंदर राव
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



