हैदराबाद : हशीश ऑयल तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हशीश ऑयल की तस्करी करने के मामले में पिछले पाँच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर भरत भूषण ने बताया कि उल्लांगी वेंकटेशम लगातार पाडेरू से हैदराबाद तक हशीश ऑयल की सप्लाई कर रहा था और पुलिस व आबकारी विभाग से लगातार बचता फिर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने नंदनवनम फॉरेस्ट, नारापल्ली क्षेत्र में छापेमारी कर उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से करीब 1.04 किलोग्राम हशीश ऑयल बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बतायी जा रही है। आरोपी के खिलाफ पंजागुट्टा, फिल्मनगर समेत कई पुलिस व आबकारी थानों में पहले से मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें… जग्तियाल : गर्भवती की पति ने चाकू मारकर हत्या की
मल्काजगिरि आबकारी अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले पाँच वर्षों से लगातार इस अवैध कारोबार में लिप्त था। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए घटकेसर आबकारी थाने को सौंप दिया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





