जीएमआर रग्बी प्रीमियर लीग में हैदराबाद हीरोज तीसरे स्थान पर

जीएमआर रग्बी में हीरोज़ की शानदार वापसी

हैदराबाद, जीएमआर रग्बी प्रीमियर लीग में हैदराबाद हीरोज और बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स के बीच हुए मैच में मैनुएल मोरेनो की कप्तानी से हैदराबाद हीरोज ने पहले सीजन में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स को कड़े मुकाबले में हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की। मैच से पहले मुख्य खिलाड़ी जावेद हुसैन, टेरीयो तमानी और लाउटारो बेजान वेल्ज चोटिल होकर सेमीफाइनल में बाहर हो गए थे। इन सबके बावजूद टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रेवहार्ट्स को 17–12 से हराया। इस जीत में मैनुएल मोरेनो, जोजी नसोवा, केविन वेकेसा और भूपिंदर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हैदराबाद हीरोज के कप्तान मैनुएल मोरेनो ने कहा कि यह एक बेहद रोमांचक सीज़न रहा है और हैदराबाद हीरोज़ का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही है। डीजे फोर्ब्स के साथ काम करना एक शानदार सीखने का अनुभव रहा। हालांकि हम वह नतीजा नहीं ला पाए जो हम चाहते थे, लेकिन पूरे सीज़न के दौरान हमारी टीम ने जिस समर्पण से खेला, मैं सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद करता हूं। हम अगले सीज़न में और भी मज़बूती से वापसी करेंगे।

केएलओ स्पोर्ट्स द्वारा समर्थित हैदराबाद हीरोज ने लीग की शुरुआत जिस मजबूती से की थी, उसका अंत भी शानदार रहा। यही ऐसी टीम रही जिसने अन्य सभी टीमों को कम से कम एक बार हराया। सीजन के अंत में आंकड़ों में भी उनकी बढ़त साफ दिखी। हीरोज ने सीजन में सबसे अधिक 50 ट्राई, 32 कन्वर्जन, 207 टैकल, 314 अंक के साथ 37 असिस्ट हासिल किए। वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शनों में टेरीयो तमानी सबसे अधिक 18 कन्वर्जन के साथ शीर्ष पर रहे। मैक्स रॉडिक ने सबसे अधिक 31 टैकल करके रक्षात्मक कौशल दिखाया और मैनुएल मोरेनो ने 30 टैकल के साथ उल्लेखनीय योगदान दिया। हीरोज का यह प्रदर्शन उन्हें सीजन के सबसे मजबूत टीमों में से एक बनाता है।

जावेद हुसैन पहले रग्बी सीजन के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी

जावेद हुसैन पहले रग्बी सीजन के सबसे बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी साबित हुए और हैदराबाद हीरोज की सफलता में उनकी  महत्वपूर्ण भूमिका रही। हुसैन ने कहा कि रग्बी प्रीमियर लीग उनके लिए वर्षों की मेहनत दिखाने का शानदार मौका था। मैं अपने कोच और टीम के साथियों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मेरे प्रदर्शन को समर्थन दिया। यह सीज़न मेरे लिए सीख से भरा रहा और हम सब अगले सीज़न को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अंत में, मैं अपने परिवार और उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और आज उनके समर्थन का फल सबके सामने है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button