हैदराबाद : भारी मात्रा में भांग और गांजा चॉकलेट बरामद

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व धूलपेट तथा नामपल्ली की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 1.060 किलोग्राम भांग और 360 ग्राम गांजा से बनी चॉकलेट बरामद की। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि धूलपेट और नामपल्ली के आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 1.060 किलोग्राम भांग और 360 ग्राम गांजा से बनी चॉकलेट बरामद की। आरोपी इन नशीले पदार्थों को युवाओं और ग्राहकों को बेचने की तैयारी में थे।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : व्यायाम के दौरान इंजीनियर की मौत

अंजी रेड्डी ने बताया कि इस मामले में दिनेश चंद्र शर्मा, जीवन लाल यादव, सोहेल और आकाश शर्मा को गिरफ्तार किया गया। चारों के खिलाफ अलग-अलग तीन मामलों में केस दर्ज किये गये। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button