हैदराबाद : अतिक्रमणों पर चले हैद्रा के बुल्डोज़र

हैदराबाद, हैद्रा की टीमों ने शहर के कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणों पर बुल्डोज़र कार्रवाई की। विशेष रूप से नालों, फुटपाथों तथा तालाब के किनारों से अवैध कब्ज़े हटाए गये। शहर के विभिन्न हिस्सों में हैद्रा ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाए। जुबली हिल्स में नाले पर कब्जा कर उसे प्लॉट के रूप में बेचने का मामला सामने आया। शिकायत मिलने के बाद हैद्रा ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर करीब 300 गज जमीन को बचाया।

बताया जाता है कि कुछ लोगों ने पुराने बरसाती नालों की ज़मीन को 120 और 180 गज के प्लॉट बनाकर बेच दिए। इनकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। एक प्लॉट मालिक ने मामले की प्रजावाणी में शिकायत की। इसके बाद जीएचएमसी और संबंधित विभागों के साथ मिलकर जाँच की गई। जाँच में पाया गया कि माधापुर मेट्रो स्टेशन और पेद्दम्मा मंदिर की ओर से आने वाले नाले पर निर्माण करने की कोशिश की जा रही थी। हैद्रा ने टीन शेड और अस्थायी निर्माणों को हटाकर नाले की जमीन को सुरक्षित किया।

रियल एस्टेट कंपनियों ने तालाब की जमीन पर किया कब्जा

दूसरी ओर गंडीपेट मंडल के मंचीचरेवुला गाँव स्थित 8.24 एकड़ के नागिरेड्डी कुंटा तालाब को अतिक्रमण से बचाया। बड़ी रियल इस्टेट कंपनियों ने तालाब के चारों ओर कब्जा कर 20 फीट ऊँची टीन शीट से घेराबंदी कर दी थी। कुछ हिस्सों को प्लॉट में बदलकर बेचने की कोशिश भी की गई। हैद्रा ने सभी अवैध निर्माण हटाकर तालाब को सुरक्षित किया और चारों ओर फेंसिंग कर बोर्ड लगाए।

यह भी पढ़ें… संपत्तिकर बकाये पर होली मैरी कॉलेज को डिस्ट्रेस वारंट जारी

इसी तरह मेड़चल-मल्काजगिरि जिले के बौरमपेट में गंडिमैसम्मा-मियाँपुर मुख्य सड़क पर 150 फीट रोड के किनारे अवैध रूप से बनाए गए 10 शेड (दुकान) तोड़े गए। इन अतिक्रमणों के कारण यातायात में बाधा आ रही थी। घटकेसर मंडल के अवुषापुर गाँव में 1,440 गज पार्क की जमीन को प्लॉट में बदलने की कोशिश की जा रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर हैद्रा ने हस्तक्षेप करते हुए पार्क की भूमि को सुरक्षित कर फेंसिंग की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button