हैदराबाद : बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारी इधर-उधर
हैदराबाद, राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने इन तबादलों से संबंधित सरकारी आदेश जारी किये। इन आदेशों के अनुसार उद्योग विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार का तबादला कर पंचायती राज व ग्रामीण विकास का विशेष मुख्य सचिव बनाया गया। वहाँ से एन. श्रीधर का तबादला कर उन्हें आईटी व उद्योग प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। श्रम व रोजगार विशेष मुख्य सचिव एम. दाना किशोर को राजस्व (आपदा प्रबंधन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी।
वहाँ से अरविंद कुमार का तबदाला किया गया। सिंचाई प्रधान सचिव राहुल बोज्जा का तबादला कर उन्हें सामान्य प्रशासन प्रधान सचिव बनाया गया। इसी प्रकार ई. श्रीधर को सिंचाई सचिव पद पर नियुक्त किया गया। गौरव उप्पल को वित्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही उनको टीजीएमएसआाडीसी के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी। महबूबनगर जिलाधीश बी. विजयेंद्र का तबादला कर उन्हें अनुसूचित जाति विकास आयुक्त व टीजीएसडब्लयूआरईआईएस का सचिव नियुक्त किया गया।
पी. कात्यायनी देवी बनीं राज्य वित्त निगम संयुक्त निदेशक
ग्रामीण गरीबी उन्मूलन सोसायटी (सेर्प) के सीईओ डी. दिव्या को प्रजावाणी के नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी। वर्तमान नोडल अधिकारी पी. कात्यायनी देवी का तबादला कर उन्हें राज्य वित्त निगम का संयुक्त निदेशक बनाया गया। महबूबाबाद जिलाधीश अद्वैत कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें नई दिल्ली तेलंगाना भवन में विशेष सचिव (केंद्रीय परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनें) नियुक्त किया गया।
यादाद्री भुवनगिरी जिलाधीश हनुमंतराव का तबादला कर उन्हें धर्मस्व निदेशक बनाया गया। साथ ही उनको विशेष अधिकारी (गोदावरी पुष्कर) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी। नारायणपेट जिलाधीश सिक्ता पटनायक का तबादला कर उन्हें विशेष वित्त सचिव बनाया गया। जीएचएमसी क्षेत्रीय आयुक्त (कुतुबुल्लापुर) संदीप कुमार झा का तबादला कर उन्हें जनगांव जिलाधीश पद पर नियुक्त किया गया। टीजीएसपीडीसीएल के सीएमडी मोहम्मद मुशर्रफ अली फारूकी का तबादला कर उन्हें नव गठित 3वीं डिस्कॉम के सीएमडी बनाया गया। भद्राद्री कोत्तागूडेम जिलाधीश जितेश वी पाटिल का तबादला कर उन्हें टीजीएसपीडीसीएल के सीएमडी बनाया गया।
करीमनगर जिलाधीश पामेला सत्पति का तबादला कर उन्हें श्रम विशेष आयुक्त बनाया गया। जीएचएमसी (राजेंद्र नगर) के क्षेत्रीय आयुक्त अनुराग जयंती का तबादला कर उन्हें यादाद्री भुवनगिरी जिलाधीश बनाया गया। मेदक जिलाधीश राहुल राज का स्थानांतरण कर उन्हें सहकारिता विशेष आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त किया गया। जनगाँव जिलाधीश रिज्वानबाशा शेख का तबादला कर जोगुलाम्बा गद्वाल जिलाधीश बनाया गया।
बीएम संतोष बने आदिवासी कल्याण निदेशक, नई जिम्मेदारी
वहाँ से बीएम संतोष का तबादला कर उन्हें आदिवासी कल्याण निदेशक बनाया गया। विकाराबाद जिलाधीश प्रतीक जैन का तबादला कर उन्हें नारायणपेट जिलाधीश बनाया गया। हनमकोंडा जिलाधीश स्नेहा शबरीश का तबादला कर उन्हें महबूबाबाद जिलाधीश बनाया गया। टीजीएमएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक जी. फणींद्र रेड्डी का तबादला कर उन्हें नारायणपेट अतिरिक्त जिलाधीश बनाया गया। एटूरूनागारम आईटीडीए के परियोजना अधिकारी चित्रा मिश्रा का तबादला कर उन्हें करीमनगर जिलाधीश पद पर नियुक्त किया गया।
राजन्ना सिरसिल्ला जिले के अतिरिक्त जिलाधीश गरिमा अग्रवाल का तबादला कर उसी जिले का जिलाधीश बनाया गया। कोमरमभीम आसिफाबाद के अतिरिक्त जिलाधीश दीपक तिवारी का तबादला कर उन्हें विकाराबाद जिलाधीश बनाया गया। रंगारेड्डी जिले के अतिरिक्त जिलाधीश प्रतिमा सिंह का तबादला कर उन्हें मेदक जिलाधीश बनाया गया। निजामाबाद अतिरिक्त जिलाधीश अंकित का तबादला कर उन्हें भद्राद्री कोत्तागूडेम जिलाधीश पद पर नियुक्त किया गया।
ग्रेटर वरंगल नगर निगम के आयुक्त चाहत बाजपायी का तबादला कर उन्हें हनमकोंडा जिलाधीश बनाया गया। साथ ही उन्हें ग्रेटर वरंगल नगर निगम के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गयी। उट्नूरू आईटीडीए के परियोजना अधिकारी खुशबू गुप्ता का स्थानांतरण कर उन्हें महबूबनगर जिलाधीश बनाया गया। सीसीएलए कार्यालय में परियोजना निदेशक एम. मकरंदू का तबादला कर उन्हें जीएचएमसी (राजेंद्रनगर) क्षेत्रीय आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें सीसीएलए कार्यालय में परियोजना निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गयी है।
यह भी पढ़ें… कुम्मेरा मल्लन्ना जातरा के पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये दे सरकार : केटीआर
फैजन अहमद का तबादला, मेडचल मलकाजगिरी में नई जिम्मेदारी
निर्मल अतिरिक्त जिलाधीश फैजन अहमद का तबादला कर उन्हें मेडचल मलकाजगिरी का अतिरिक्त जिलाधीश बनाया गया है। महबूबनगर की अतिरिक्त जिलाधीश शिवेंद्र प्रताप का तबादला कर उन्हें हैदराबाद मेट्रो रेल के संयुक्त प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। जनगांव के अतिरिक्त जिलाधीश पीपी ललित कुमार का तबादला कर उन्हें जीएचएमसी (कुतुबुल्लापुर) का क्षेत्रीय आयुक्त बनाया गया। विकाराबाद जिले तांडूर के उप-जिलाधीश उमाशंकर प्रसाद का तबादला कर उन्हें विकाराबाद अतिरिक्त जिलाधीश बनाया गया।
बीसी कल्याण आवासीय शैक्षणिक संस्थान सोसायटी के संयुक्त सचिव जीवी श्याम प्रसाद का तबादला कर उन्हें नागरकर्नूल का अतिरिक्त जिलाधीश बनाया गया। मंचिरियाल के अतिरिक्त जिलाधीश (राजस्व) पी. चंद्रय्या का तबादला कर उन्हें उसी जिले के अतिरिक्त जिलाधीश (स्थानीय निकाय) पद पर नियुक्त किया गया। वरंगल विशेष जिलाधीश (भू प्रशासन) वाईवी गणेश का तबादला कर उसी जिले के अतिरिक्त जिलाधीश (स्थानीय निकाय) पद पर नियुक्त किया गया। सिद्दिपेट अतिरिक्त जिलाधीश (राजस्व) अब्दुल हमीद का तबादला कर उन्हें उसी जिले के अतिरिक्त जिलाधीश (स्थानीय निकाय) पद पर नियुक्त किया गया।
करीमनगर जिले के जिला राजस्व अधिकारी बी. वेंकटेश्वर्लु का तबादला कर निर्मल अतिरिक्त जिलाधीश (स्थानीय निकाय) पद पर नियुक्त किया गया। वनपर्ती अतिरिक्त जिलाधीश (राजस्व) एनके नायक का तबादला कर उन्हें उसी जिले के अतिरिक्त जिलाधीश (स्थानीय निकाय) पद पर नियुक्त किया गया। राज्य सरकार के मुख्य सचिव के ओएसडी के. विद्यासागर का तबादला कर उन्हें उद्योग व निवेश प्रकोष्ठ के अतिरिक्त सीईओ बनाया गया। अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ एम सुरेंदर का तबादला कर उन्हें प्रजावाणी के अतिरिक्त नोडल अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



