हैदराबाद : अवैध पटाखों का स्टॉक करने वाला गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल जब्त

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त की दक्षिण-पूर्वी जोन टास्क फोर्स व मलकपेट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखों का स्टॉक करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। टास्क फोर्स के अतिरिक्त डीसीपी अंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि मलकपेट, शालिवाहन नगर में रहने वाले राम गुप्ता (38) ने अपनी चप्पल की दुकान में लगभग 8 लाख रुपये के पटाखे एकत्रित किए थे।

यह भी पढ़े: हैदराबाद : अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

विश्वस्त सूत्रों के जरिये जानकारी मिलने के बाद छापेमारी करते हुए 42 कार्टून पटाखों को जब्त किया गया। गुप्ता के पास पटाखों के लाइसेंस से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं था। मलकपेट पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button