हैदराबाद : अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
हैदराबाद, पहाड़ी शरीफ पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से गैस सिलेंडर व अन्य उपकरण जब्त किए।
विश्वसनीय सूचना मिलने पर पहाड़ी शरीफ थाना के सब-इंस्पेक्टर बी. दयाकर रेड्डी के नेतृत्व में जलपल्ली के श्रीराम कॉलोनी स्थित युवन स्कूल के सामने गैस रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरते हुए पाया गया। बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा था।
यह भी पढ़ें… यातायात पुलिस ने 466 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
मामले में मूल रूप से महाराष्ट्र, लातूर तथा जलपल्ली निवासी दत्ता बाबूराव माने (28) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पिछले दो माह से इस अवैध कारोबार में लिप्त होने का खुलासा किया। आरोपी के पास से 2 घरेलू गैस सिलेंडर (एक भरा हुआ और एक खाली), एक 5 किलोग्राम का खाली सिलेंडर, एक 4 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर तथा गैस भरने का पाइप जब्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



