हैदराबाद, अग्रवाल समाज घाँसी बाजार झूला शाखा के रजत जयंती समारोह को लेकर शाखा की विशेष मीटिंग अध्यक्ष अनिल धरसूवाला की अध्यक्षता में श्री राणीसती दादीजी मंदिर में आयोजित की गयी।
अवसर पर दो दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम 15 व 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शाखा के परामर्शदाता शशिकांत अग्रवाल को प्रधान संयोजक, मनोज मित्तल, मनोज अग्रवाल पचेरिया, अशोक अग्रवाल सौलानावाला, शिवभगवान अग्रवाल बॉयवाला, महिला समिति की प्रधान संयोजिका शर्मिला अग्रवाल, मीनू गर्ग, मीना अग्रवाल व राधा अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया।
शशिकांत अग्रवाल ने बताया कि समाज की सभी शाखाओं में हमारी शाखा सबसे बड़ी है। इसमें 900 से भी अधिक सदस्य हैं। रजत जयंती कार्यक्रम में शाखा एवं केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा ऐसी बनाई जाएगी, जिसमें समाज के युवा एवं बुजुर्ग जुड़ें। प्रमुख कार्यक्रम रविवार, 16 अगस्त को आयोजित होगा। 15 अगस्त को शाखा की महिला समिति द्वारा आकर्षक प्रतियोगी कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित किए जाएँगे।
यह भी पढ़ें… कारवान दादावाड़ी में चातुर्मास की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा
सभा का समापन उपाध्यक्ष शिवभगवान अग्रवाल बॉयवाला के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अवसर पर भूतपूर्व अध्यक्ष गोविंदराम पचेरिया, शाखा परामर्शदाता योगेंद्र कटारुका, केंद्रीय समिति सदस्य सज्जन अग्रवाल बॉयवाला, शिवकुमार अग्रवाल जाखणीवाला, श्याम सुंदर अग्रवाल सांवरिया, पवन अग्रवाल सौलाणावाला उपस्थित थे।
