हैदराबाद : अवैध अचार फैक्ट्री का भंडाफोड़

हैदराबाद, गोलकोंडा जोन की टास्क फोर्स व कुलसुमपुरा पुलिस ने जियागुड़ा में अवैध अचार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए लाखों रुपये के कच्चे माल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। टास्क फोर्स के अतिरिक्त डीसीपी आंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि जियागुड़ा के वेंकटेश नगर में छापेमारी करते हुए के. रविंदर (62) को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से अचार तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान बेहद गंदे और असुरक्षित वातावरण में निम्न गुणवत्ता के कच्चे माल से विभिन्न प्रकार के अचार तैयार किये जा रहे थे। इनमें लाल मिर्च, आँवला, टमाटर, नींबू समेत कई किस्में शामिल हैं। साथ ही बासी आम और नींबू को रॉक सॉल्ट में संरक्षित कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें… जलाल बाबानगर में चोरों ने लाखों की नकदी व आभूषण चुराए

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के अचार जब्त किए। इसमें 15 ड्रम लाल मिर्च अचार (2400 किलो), 2 ड्रम आंवला अचार (320 किलो), 9 ड्रम टमाटर पानी (1440 किलो), 1 ड्रम टमाटर अचार, 1 ड्रम नींबू अचार, 2 ड्रम डोल नींबू (320 किलो), 13 ड्रम नमक में संरक्षित आम (2080 किलो) और 13 ड्रम नमक में संरक्षित नींबू (2080 किलो) शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button