हैदराबाद : भारी मात्रा में ई-सिगरेट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद, खैरताबाद जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने नामपल्ली पुलिस के साथ मिलकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 34.03 लाख रुपये मूल्य की 999 इलेक्ट्रिक सिगरेट जब्त की।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त वैभव गायकवाड़ रघुनाथ ने बताया कि टास्क फोर्स इंस्पेक्टर पी. राघवेंद्र ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कल शाम नामपल्ली थाना परिधि से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान वेंगल राव नगर, एस. आर. नगर निवासी पेशे से सेल्समैन मो. अहमद (36), आगापुरा, नामपल्ली निवासी पेशे से वेल्डर मो. असजाद रजा उर्फ अरहान (30) और एमएआर रेसिडेन्सी अत्तापुर निवासी निजीकर्मी विनीत मंत्री के रूप में की गई। तीनों आपस में मिलकर प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेच रहे थे।
यह भी पढ़े: हैदराबाद : डकैत गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
तीनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 180 ई-सिगरेट जब्त किए गए, जो इसे बेचने जा रहे थे। इसके अलावा तीनों के घर से कुल मिलाकर 999 प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त किए गए। तीनों आरोपी दिल्ली निवासी अंकित नामक एक व्यक्ति के पास से व्हॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर थोक मात्रा में ई-सिगरेट मंगाटकर इसे व्हॉट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए ऑर्डर प्राप्त कर बेच रहे थे। प्रतिबंधित ई-सिगरेट की आपूर्ति ग्राहकों तक रैपिडो और पोर्टर के जरिए की जा रही थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



