हैदराबाद : चोरियाँ करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

हैदराबाद, सिलसिलेवार चोरियाँ करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर मलकाजगिरी की मेडीपल्ली पुलिस ने सीसीएस पुलिस के साथ मिलकर तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। यहाँ संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप्पल जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेश ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर जाँच-पड़ताल कर मेडीपल्ली पुलिस ने मलकाजगिरी सीसीएस पुलिस के साथ मिलकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान दिल्ली निवासी महादेव झा, पवन गुप्ता उर्फ पवन कुमार और कानपुर निवासी मंगल सिंह के रूप में की गई।

संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते उप्पल जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेश।

इसके अलावा चोरों के पास से चोरी की संपत्ति खरीदने वाले बिहार निवासी सीराम साव बीरेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गत 15 व 16 जनवरी की रात तीनों चोरों ने चंगीचर्ला के कनक दुर्गा कॉलोनी में सिलसिलेवार 9 घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इनमें से चार चोरी के मामले मेडीपल्ली पुलिस थाने में दर्ज किए गए। गिरफ्तार चोरों के पास से चार सेलफोन और 2.04 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तीनों चोर दो-तीन माह में एक बार हैदराबाद आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसके पूर्व इनके खिलाफ दिल्ली में चोरी के 8 मामले दर्ज है, वहीं नलगोंडा और वरंगल में चोरी के तीन मामले दर्ज है। चारों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : स्टेराइड इंजेक्शन बेचने वाला गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button