हैदराबाद : मज़दूर की पत्थर से कुचलकर हत्या

हैदराबाद, बोराबंडा पुलिस थानांतर्गत एक पेंटर की उसके ही परिचित व्यक्ति ने पत्थर से वार कर हत्या कर दी। बोराबंडा इंस्पेक्टर एम. सुरेंद्र ने बताया कि बोराबंडा में रहने वाला मोहम्मद खलील आज सुबह काम की तलाश में इलाके के लेबर अड्डा आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका एक अन्य मज़दूर से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को समझाकर झगड़ा शांत करवा दिया।

बताया गया है कि कुछ देर बाद खलील सड़क किनारे फुटपाथ पर सो गया। इसी बीच आरोपी फिर से वहां पहुंचा और पास में पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर खलील के सिर पर कई बार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बोराबंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… कर्ज के बोझ में डूबे पिता ने तीन मासूम बेटियों को पानी में डुबोकर मार डाला

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button