तेलंगाना : जादू-टोने के संदेह में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

हैदराबाद, अंधविश्वास ने एक बार फिर इंसानियत पर भारी पड़ गया। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में जादू-टोना के शक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब आरोपी ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अदिलाबाद जिले के तिर्यानी मंडल स्थित पित्तागुडा में जादू-टोना करने के शक में 50 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।पुलिस ने बताया कि मंगी गांव में रहने वाले मृतक हनुमंत राव और आरोपी सिदम विनोद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान विनोद ने राव पर कुल्हाड़ी से हमला किया।
यह भी पढ़े : झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम में जादू-टोना के संदेह में महिला की हत्या
घटना के कुछ ही देर बाद हनुमंत की मौत हो गई। पति को बचाने के लिए पत्नी बोज्जु बाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे भी चोटें लगीं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बोज्जु बाई की शिकायत पर पुलिस विनोद के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज करते हुए आगे की कारवाई कर रही है। बताया गया कि कुछ दिनों से विनोद हनुमंत पर काला जादू करने का शक जता रहा था। वह इसी वजह को लेकर बार-बार हनुमंत से झगड़ा करने लगा था। इसी वजह को लेकर उसने हनुमंत की हत्या कर दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





