हैदराबाद : किन्नर के विवाह से इनकार करने पर पी लिया जहर

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र आदिबट्ला थाना परिधि में किन्नर के साथ सहजीवन बिता रहे युवक ने विवाह से इनकार करने पर जहर पीकर आत्महत्या कर ली।

मूलत तोडकल ग्राम, तलाकोंडापल्ली निवासी मो. महमूद का पुत्र मो. हलीम (24) पिछले 6 माह से बोंगलुरू गेट के पास मानसा नामक किन्नर के साथ सहजीवन बिता रहा था। हलीम मानसा के साथ विवाह करना चाहता था, लेकिन मानसा ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वह विवाह के बाद उसे संतान सुख नहीं दे सकती।

यह भी पढ़ें… मूक-बधिर महिला से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार

मानसा के इनकार से मानसिक तनाव के शिकार मो. हलीम ने गत 27 मार्च को कीटनाशक पी लिया। उसे पहले महिमा अस्पताल और इसके बाद हेल्थ केयर अस्पताल, एल.बी. नगर और गत 29 मार्च को रश अस्पताल, एल.बी. नगर में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button