हैदराबाद : शादी से इनकार पर युवक ने प्रेमिका को लगाया एचआईवी इंजेक्शन

Ad

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मल्काजगिरी के पोचारम आईटी कॉरिडोर थाना परिधि में फिल्मी अंदाज में एक युवक ने विवाह से इनकार पर अपनी प्रेमिका को एचआईवी का इंजेक्शन लगा दिया। युवक और उसके माता-पिता एचआईवी से पीड़ित हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना परिधि के अनोजीगुड़ा में रहने वाले युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के माता-पिता ने उसकी सगाई एक अन्य स्वजातीय युवक से कर दी थी। इस बात की जानकारी मिलने पर युवक ने अपनी प्रेमिका से बदला लेने की ठान ली। हाल ही में जारी तेलुगु फिल्म राजू वेड्स रामबाय की तरह युवक ने अपनी प्रेमिका को अपनी तरह एचआईवी रोग ग्रस्त करने का फैसला ले लिया।

यह भी पढे़: करीमनगर में मिला 33 वर्षीय युवक का शव

हाल ही में युवक अपने प्रेमिका के घर गया और बातचीत करने के बहाने अपने खून से भरा इंजेक्शन प्रेमिका को लगा दिया। दूसरे दिन ही युवक की प्रेमिका तीव्र ज्वर का शिकार हो गई, उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए। प्रेमिका के रक्त के नमूने की जाँच करने पर उसके माता-पिता के होश उड़ गए, क्योंकि रक्त की जाँच रिपोर्ट में उसे एचआईवी पॉजीटिव बताया गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका को इंजेक्शन लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button