हैदराबाद : बालिकाओं को पोर्न वीडियो दिखाकर शोषण करने वाले को जेल

हैदराबाद, पॉक्सो मामलों के विशेष सत्र न्यायाधीश जी. उदय भास्कर ने 5 बालिकाओं को जादू दिखाने के बहाने पोर्न वीडियो दिखाकर शोषण करने वाले आरोपी को दोषी पाते हुए 5 साल की जेल तथा 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

महिला व बाल सुरक्षा विंग की डीसीपी डॉ. लावण्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि गत 29 जनवरी, 2020 को बंड्लागुडा, गौस नगर में रहने वाले अब्दुल सलमान (22) ने 5 से 9 वर्ष के बीच की 5 बालिकाओं को जादू दिखाने के नाम पर झोपड़ी में लेकर गया। वहाँ उसने जादू का वीडियो दिखाने के बजाय बालिकाओं को अश्लील वीडियो दिखाते हुए दुष्कर्म किया। उसने बालिकाओं को किसी को भी कुछ भी नहीं बताने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 30 माओवादियों का आत्मसमर्पण

इसी बीच कुछ पीड़िताओं ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बता दिया। इसके बाद मामले की चंद्रायनगुट्टा पुलिस से शिकायत की गई। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को पॉक्सो एक्ट तथा धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़ित परिवारों को ढांढस बांधते हुए भरोसा सेंटर द्वारा बालिकाओं की काउंसलिंग भी की गई। आज इस मामले में आरोपी को दोषी पाते हुए सजा का ऐलान किया गया। नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने आरोपी के गुनहगार साबित होने पर खुशी का इजहार करते हुए पुलिस टीम की प्रशंसा की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button