हैदराबाद : साइकिल पर घूम कर गांजा बेचने वाला पकड़ा गया

हैदराबाद, साइकिल पर खाद्य सामग्री बेचने की आड़ में गांजा बेचने वाले एक आरोपी को बंजारा हिल्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि कल इंदिरा नगर के पास एक आरोपी को साइकिल पर घूम फिर कर गांजा बेचन के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जियागुड़ा निवासी बापूउद्दीन (60) के रूप में की गयी है। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि साइकिल पर घूम फिर कर खाद्य सामग्री बेचने के पेशे से आय पर्याप्त न होने के कारण बापूउद्दीन ने गांजा बेचना प्रारम्भ कर दिया।

यह भी पढ़ें… मंगलहाट में फिर से 14 टन सड़ा हुआ मांस ज़ब्त

पिछले छह माह के बापूउद्दीन धूलपेट से एक परिचित के पास से 250 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गांजा खरीद कर इसे 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बेच रहा था और वह प्रतिदिन 10-10 ग्राम गांजे 10 से 15 पैकेट बेच रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button