हैदराबाद बैठक : जल परियोजनाओं में सुधार पर जोर

हैदराबाद, जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन विभाग के सचिव वी.एल. काता राव ने डॉ. एमसीआर एचआरडी संस्थान में क्षेत्रीय राज्य जल सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में ओड़िशा, आंध्र-प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के जल संसाधन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर एकत्रित हुए और जल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में विभाग की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करना, इन राज्यों में विभागीय संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेना, योजनाओं, परियोजनाओं तथा अंतर-राज्यीय मुद्दों के संबंध में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की चिंताओं को समझना तथा इन पहलुओं पर विस्तृत से विचार-विमर्श कर केंद्र-राज्य समन्वय और साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख जल योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अंतर राज्यीय मुद्दों पर चर्चा की।

जल संसाधन सुधार और परियोजना समयबद्धता पर जोर

बैठक में केंद्र-राज्य समन्वय सुधारने, परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और अगले वित्त आयोग चक्र के लिए सुधारों पर विशेष ध्यान दिया गया। बाढ़ पूर्वानुमान, गाद प्रबंधन, खारे पानी की समस्या, बाँध सुरक्षा और जल संरक्षण में जनभागीदारी जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़े : आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश : हैदराबाद की महिला समेत 13 गिरफ्तार

केंद्र ने राज्यों से महत्वपूर्ण सलाहों के कार्यान्वयन में तेजी लाने का आग्रह किया। अपने समापन वक्तव्य में सचिव ने क्षेत्र में जल संसाधनों के टिकाऊ और प्रभावी विकास के लिए एकीकृत रणनीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन में इस बैठक के महत्व को दोहराया। उन्होंने देशभर में जल संसाधन परियोजनाओं व योजनाओं के विकास तथा प्रबंधन के लिए विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button