हैदराबाद : कार के नीचे दो किमी तक घसीटी गई मोटरसाइकिल
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मैलारदेवपल्ली थाना परिधि में कल रात महफिल होटल के निकट एक तेज रफ्तार कार चालक ने कुछ मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी और एक मोटरसाइकिल उसकी कार के नीचे फँस गई।
कार चालक ने कार रोकने के बजाय दुगुनी रफ्तार से बच निकलने के लिए कार आगे बढ़ा दी। इस प्रकार कार चालक हादसे के बाद कार के नीचे फँसी मोटरसाइकिल को दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया और इस दौरान फँसी हुई मोटरसाइकिल के सड़क से घिसटने के कारण चिंगारियाँ निकलने लगी। वहाँ से गुजर रही कुछ वाहन चालकों ने इस घटना वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें… मुलुगु के 2 मंदिरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा
मोटरसाइकिल पर जा रहे कुछ युवाओं ने कार का पीछा कर उसे लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर रोक लिया। इस दौरान जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। कार चालक बिना नंबर प्लेट की कार चला रहा था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



