हैदराबाद : नवविवाहिता ने लगा ली फाँसी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र नारसिंगी थाना परिधि में नव-विवाहिता ने पति द्वारा फटकारे जाने पर निराश होकर फाँसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि मंचीरेवुला ग्राम निवासी बी. आंजनेयुलू का पिछले वर्ष शांता (20) के साथ विवाह हुआ था। आंजनेयुलू ने 10-15 दिन पूर्व शांता का सेलफोन देखा और उसने पाया कि उसी गाँव में रहने वाला बोधन राजू शांता के साथ चैटिंग कर उसे मैसेज भेज रहा था। इस कारण आंजनेयलू ने राजू और शांता को फटकार दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर शांता की माँ ने भी उसे फटकार दिया। फटकारे जाने से निराश शांता ने कल घर पर अकेले रहने के दौरान फाँसी लगा ली। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : तंगी के चलते दंपत्ति ने लगा ली फाँसी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button