जीसीसी संचालन में हैदराबाद देश में नंबर 2
भारत में GCCs की संख्या 2,100 से अधिक – वेस्टियन
हैदराबाद, देश के प्रमुख महानगरों मं से एक हैदराबाद वैश्र्विक क्षमता केंद्र (GCCs) के क्षेत्र में देश का सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ हब बना हुआ है, लेकिन बेंगलुरु अब भी पहले स्थान पर है। वहीं मजबूत आधारभूत संरचना के कारण एनसीआर हैदराबाद को कड़ी टक्कर दे रहा है।
वेस्टियन रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स ( GCCs) ने 1990 के दशक में अपनी शुरुआत के बाद, इस वर्ष जबरदस्त विकास किया है। शुरू में ये केंद्र आईटी सपोर्ट और बैक-ऑफिस सेवाओं तक सीमित थे, लेकिन अब ये नवाचार, अनुसंधान और विकास के केंद्र बन चुके हैं। वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 3,200 जीसीसी मौजूद हैं, जिनमें से करीब 1,700 (लगभग 53%) अकेले भारत में हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सरकार की नयी नीति से इन टियर 2 शहरों में निवेश और नौकरियों में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2028 तक भारत में जीसीसी की संख्या 2,100 से अधिक हो सकती है, जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) 8% रहेगी।
भारत में आईटी आईटीई सेक्टर का जीसीसी पर सबसे अधिक प्रभाव है, जो कुल केंद्रों का 49% है। इसके बाद बीएफएसआई क्षेत्र (17%) आता है। हेल्थकेयर व लाइफ साइंसेज, इंजीनियरिंग व मैन्युफैक्चरिंग, कंसल्टिंग सेवाएं, और टेलीकॉम व मीडिया मिलकर कुल 19% का योगदान देते हैं।
यह भी पढे:आखिर क्या है होर्मुज स्ट्रेट ?
वेस्टियन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीनिवास राव ने कहा कि भारत के अग्रणी कार्यालय बाजार जीसीसी के लिए प्रतिस्पर्धी लागत, कुशल कार्यबल, मजबूत बुनियादी ढांचा और अनुकूल नीतियां अवसर प्रदान कर रही हैं।
प्रमुख शहरों में GCCs की स्थिति:
भारत के टियर-1 और टियर-2 शहरों में ये केंद्र फैले हुए हैं। बेंगलुरु 487 (29%) जीसीसी के साथ शीर्ष पर है। हैदराबाद में 273 (16%) और एनसीआर में 272 (16%) हैं। मुंबई में 207 (12%), पुणे में 178 (11%) और चेन्नई में 162 (10%) जीसीसी मौजूद हैं। शेष केंद्र कोलकाता, कोच्चि, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर, नासिक, जयपुर, इंदौर, भुवनेश्वर, मैसूर, मदुरै, भोपाल जैसे टियर-2 शहरों में स्थित हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



