हैदराबाद : वृद्धा की हत्या की गुत्थी सुलझी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र की दुंडिगल पुलिस ने 85 वर्षीय महिला सुशीलम्मा की हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया, लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई। गौरतलब है कि कल रात चर्च गागिलापुर निवासी दिवंगत रायन्ना की पत्नी सुशीलम्मा का उसके घर से खून में लथपथ शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव बरामद कर इसे पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस उपायुक्त कोठी रेड्डी और एसीपी शंकर रेड्डी के नेतृत्व में इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। पुलिस दल ने कुतबुल्लापुर एसओटी के साथ मिलकर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर एक महिला को गिरफ्तार किया, जो रोजाना सुशीलम्मा को सेंधी पिलाती थी। महिला उसके साथ उसके घर में बैठकर सेंधी पीती थी।

यह भी पढ़ें… निजामाबाद : सरपंच चुनाव लड़ने के लिए पुत्री की हत्या

कल आरोपी के सुशीलम्मा के घर से जाने के बाद ही पड़ोसियों ने घर में सुशीलम्मा का खून में लथपथ शव देखा। जाँच-पड़ताल में पता चला कि आरोपी महिला की लम्बे समय से सुशीलम्मा के सोने के गहनों पर नजर थी। उसने कल गहने लूटने के लिए सुशीलम्मा की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button