हैदराबाद : अवैध शराब बिक्री में एक गिरफ्तार, 47 बोतलें जब्त
हैदराबाद, पुराने शहर की पहाड़ी शरीफ पुलिस ने बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी कलीवला नरेश (50) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शराब की 47 बोतलें (7.2 लीटर) जब्त कीं।
पहाड़ी शरीफ पुलिस ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अकबर फंक्शन हॉल, पहाड़ी शरीफ स्थित सुभाष किराणा शॉप पर छापा मारा गया।
छापे के दौरान किराणा स्टोर से 180 एमएल की गुड प्रेस्टीज व्हिस्की की 12 बोतलें, 90 एमएल की ओसी व्हिस्की की 20 बोतलें और 90 एमएल आईबी की 15 बोतलें जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढे़: हैदराबाद : 4 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



