हैदराबाद : पूर्व पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार

हैदराबाद, वनस्थलीपुरम पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर वी. सुनीता (30) हत्याकांड को 24 घंटों के भीतर सुलझाते हुए मृतका के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया। एल.बी.नगर जोन की उपायुक्त डॉ. बी. अनुराधा ने बताया कि आरोपी पेद्दापल्ली तथा तुर्कयमजाल के अरुण हॉस्टल में रहने वाले देवरकोंडा महेश (30) ने वर्ष 2022 के दौरान सुनीता से विवाह रचाया था। इसके बाद आपसी अनबन के बाद सुनीता अलग रहने लगी थी और उसने महेश व उसके परिवार वालों के खिलाफ घरेलू प्रताड़ना का भी मामला दर्ज करवाया था।

इस मामले में महेश व उसके परिवार के सदस्य कई बार कोर्ट में पेशी के लिए हाजिर हुए। इसके बाद वर्ष 2024 के दौरान आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वर्ष 2025 में सुनीता ने वनस्थलीपुरम के वी. श्रीकांत से विवाह किया। वर्तमान में वह गर्भवती भी थी।

यह भी पढ़ें… रिश्तों के खून से सने अपनों के हाथ, शराबी पति का गला घोंटा

डीसीपी ने बताया कि हाल ही में महेश की माँ का निधन हो गया था, वह अपनी माँ की मौत के लिए सुनीता द्वारा दर्ज मामले को ही कारण मान रहा था। इसी के तहत उसने सुनीता को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रचा। वह 18 फरवरी को सुबह 11.30 बजे धारदार हथियारों के साथ सुनीता के फ्लैट में घुसा और बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के पास से एप्पल स्मार्ट फोन, कार, हथियार का बैग भी जब्त हुआ। आरोपी को हत्या के मामले में कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button