हैदराबाद : राउडी शीटरों का ड्रग टेस्ट, 189 पॉजिटिव

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार शहर के राउडी शीटरों के खिलाफ काफी सख्ती से पेश आ रहे हैं। राउडी शीटरों की थाना स्तर पर परेड करवाने के अलावा पुलिस आयुक्त ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शहर के राउडीशीटरों का ड्रग टेस्ट करवाया। शहर में राउडी शीटरों की संख्या लगभग 1,300 है और इनमें से गांधी और उस्मानिया अस्पताल में 239 राउडी शीटरों का ड्रग्स परीक्षण करवाया।

239 राउडी शीटरों में से 189 राउडी शीटरों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग के पुलिस उपायुक्त वैभव रघुनाथ गायकवाड़ और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंदे श्रीनिवास के नेतृत्व में राउडी शीटरों का ड्रग्स टेस्ट करवाया गया। गांधी अस्पताल में 70 राउडी शीटरों का टेस्ट करवाया गया, जिनमें से 44 राउडी शीटरों की रिपोर्ट पॉजीटिव और 26 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

यह भी पढ़ें… पोन्नम ने राजा सिंह के साथ मछली मार्केट का किया निरीक्षण

इसी प्रकार उस्मानिया अस्पताल में 80 राउडी शीटरों का ड्रग्स परीक्षण करवाया गया, जिनमें से 59 की रिपोर्ट पॉजीटिव और 21 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इसी प्रकार एर्रागड्डा स्थित मनोचिकित्सालय में 89 राउडी शीटरों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 86 की रिपोर्ट पॉजीटिव और 3 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। पुलिस आयुक्त ने राउडी शीटरों को ड्रग्स का सेवन न करने की हिदायत दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button