हैदराबाद : 8 फरवरी को निकलेगी द्वितीय श्री श्याम रथ निशान यात्रा, बैठक में तैयारियों पर मंथन

हैदराबाद, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 8 फरवरी को निकाली जाने वाली द्वितीय श्री श्याम रथ निशान यात्रा के संबंध में नगर के विभिन्न श्याम मंडलों के साथ श्री श्याम मंदिर सेवा समिति की विशेष बैठक आज काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई।

सभा का प्रारंभ श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। राजकुमार गुप्ता ने मंच का संचालन करते हुए समिति के मानद मंत्री एवं यात्रा चेयरमैन इंद्रकरण अग्रवाल, समिति के संयुक्त मंत्री एवं यात्रा वाइस-चेयरमैन रामदेव अग्रवाल, समिति सदस्य एवं यात्रा वाइस-चेयरमैन पुरुषोत्तमदास गोयल, समिति सदस्य एवं यात्रा संयोजक अमित अग्रवाल, जीवन भाटी, अभिषेक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल को मंच पर आमंत्रित किया।

यात्रा चेयरमैन इंद्रकरण अग्रवाल ने सभी मंडलों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यात्रा की अपार सफलता के लिए आप सब का मार्गदर्शन एवं सहयोग चाहिए। यात्रा का प्रमुख आकर्षण भजन गायक कन्हैया मित्तल का आगमन होगा। निशान कूपन पर लक्की ड्रॉ रखे गए हैं। इसके तहत प्रथम पुरस्कार होंडा एक्टिवा स्कूटर, द्वितीय पुरस्कार 60 इंच का एलईडी टीवी (जिसे यात्रा संपन्न होने के बाद शाम 5 बजे लकी ड्रॉ के माध्यम से) दिया जाएगा।

निशान बुकिंग और स्वागत मंच के लिए मंडलों से सहयोग की अपील

वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तमदास गोयल ने बताया कि यात्रा 8 फरवरी को सुबह 8.21 बजे गाजे-बाजे के साथ आरंभ होगी। यात्रा में विभिन्न गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएँगे। यात्रा चारमीनार से निकलकर चारकमान, घाँसी बाजार, सिटी कॉलेज, बेगम बाजार, सिद्दिअंबर बाजार, गौलीगुड़ा, चादरघाट, निम्बोली अड्डा से होते हुए काचीगुड़ा श्याम मंदिर पहुँचेगी। उन्होंने सभी मंडलों से उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया।

यात्रा संयोजक अभिषेक अग्रवाल ने सभा को बताया कि सुचारू रूप से यात्रा को सफल बनाने हेतु कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। अमित अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सुचारू यात्रा निकालने एवं निशान बनाने हेतु स्वयंसेवकों की जरूरत रहेगी, अत सभी मंडल इसमें सहयोग दें। यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर स्वागत हेतु स्वागत मंच बनाने वाले मंडल अपना नाम दर्ज कराएँगे। सभा में निशान बुकिंग की पुस्तकें श्याम मंडलों में वितरित की गयी। विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधियों ने विचार प्रस्तुत किए। यात्रा कार्यों की समीक्षा हेतु समिति की अगली बैठक आगामी 31 जनवरी को मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। भोजन प्रसाद के साथ सभा का समापन हुआ।

सभा में श्री श्याम सत्संग समिति के पुरुषोत्तमदास गोयल, जयश्री श्याम श्याम मेरे श्याम के सुनील शर्मा, शिवम मित्र मंडल (अत्तापुर) के पवन नालपुरिया, हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं के मोहित बजाज, श्याम के लाड़ले के विमल राठी, ओम जय श्री श्याम मित्र मंडल के पवन अग्रवाल, श्याम भरोसे सेवा समिति के किशन अग्रवाल, श्याम बिहारी के चले समिति के लक्ष अग्रवाल, लाड़ले श्यामजी के राजेश अग्रवाल, हम सेवादार हैं के चेतन अग्रवाल, मासिक श्याम निशान समिति के दिनेश ताजपुरिया व जयश्री श्याम मित्र मंडल के कमलेश अग्रवाल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… श्री शांति सूरीश्वरजी गुरु भगवंत के जन्म व दीक्षा महोत्सव का पोस्टर विमोचित

सभा में प्रमुख श्याम सत्संग समिति और मित्र मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित

सभा में श्री श्याम दानी मित्र मंडल के सुनील केड़िया, श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के बिकेश गोयल, सबसे प्यारे श्याम हमारे के आकाश शर्मा, श्री बांके बिहारी सेवा समिति के अशोक सिंघानिया लखदातार परिवार 2 के शिव भगवान अग्रवाल, लखदातार परिवार के वंश गुप्ता, श्री श्याम मित्र मंडल के अजय गोयल, श्री श्याम सेवक परिवार के आशीष गोयल , श्याम युवा मंडल के सुरेन्द्र जग्गा , ओम जय श्री श्याम समिति के रमेश दालेला, सांवरिया भक्त मंडल के जय भरतिया, श्री श्याम परिवार के कैलाश डाकोतिया, करने वाला श्याम कराने वाला श्याम के विवेक मांडोतिया, श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति के हनुमान अग्रवाल, हम सेवक बाबा के विक्रम कड़ेल व श्री श्याम भजन मंडल के दीपक मोदी उपस्थित थे।

सांवरिया परिवार के निखिल, सांवरे के बांवरे के रामदेव अग्रवाल, सेवादार श्याम के अजय गोयल, सबका सहारा श्याम सरकार के श्याम अग्रवाल, श्री राम श्याम मित्र मंडल सुचित्रा के अनुज सिंघल, बाबा तू मेरा और हम तेरे के दीपक कुमार गुप्ता, श्याम सखा के अंशुमन बागरोड़िया, श्री श्याम सखा मंडल लाल बाजार के वीरेन्द्र अग्रवाल, श्याम दिवाने के प्रवीण अग्रवाल, तीन बाण धारी के पारस ओझा, अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी के अंकित तिवारी, मोरछड़ी वाले श्याम के दिवाने के शुभम, लाड़ले श्यामजी के भक्त के शिव शिखरवाल, श्याम के प्यारे के हर्षित अग्रवाल, श्री श्याम प्रेमी के बालमुकुन्द अग्रवाल, हम दो श्याम प्रेमी के आशीष संघी, श्री श्याम सेवा परिवार के संपत शर्मा, श्याम सेवादार के राहुल सारड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button