हैदराबाद : रिश्वतखोरी के मामले में वरिष्ठ लेखाकार गिरफ्तार

हैदराबाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यादाद्री भुवनगिरी जिले के मोत्कुर स्थित एसटीओ कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लेखाकार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मोत्कुर के एसटीओ कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लेखाकार मो. खदिर के खिलाफ एक शिकायतकर्ता ने उसके वेतन बिल का प्रोसेस करने के बदले पहले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद यह राशि 5 हजार रुपये तय की गई।

बताया गया है कि शिकायतकर्ता के 38 दिनों के वेतन बिल (07 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2024) की राशि 1,09,384 रुपये थी। इसी बिल को पास करने के लिए आरोपी अधिकारी ने रिश्वत मांगी। 5 फरवरी को शिकायतकर्ता ने आरोपी के निर्देश पर अपने फोनपे खाते से 5 हजार रुपये आरोपी के सहकर्मी और वरिष्ठ लेखाकार निरंजन के फोनपे नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को परेशान करते हुए वेतन बिल से आयकर कटौती से बचाने का लालच देकर फिर से पैसे मांगे।

यह भी पढ़ें… चारमीनार : ठेला बंडी चालकों से पैसा वसूलने वाले धरे गए

जिसके बाद 27 फरवरी को शिकायतकर्ता ने आरोपी के फोनपे नंबर पर फिर 5 हजार रुपये स्थानांतरित किए। रिश्वत की राशि मिलने के बाद ही आरोपी ने ऑनलाइन बिल प्रोसेस कर टोकन जारी किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अधिकारी ने इसी तरह 27 फरवरी को एक अन्य शिकायतकर्ता से भी 5 हजार रुपये रिश्वत ली थी, जो फोनपे के माध्यम से उसके खाते में ट्रांसफर की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button