हैदराबाद : सेलफोन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान
हैदराबाद, हैदराबाद यातायात पुलिस ने गत 3 से 9 अप्रैल के दौरान सेलफोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान को अमल में लाते हुए 6,406 मामले दर्ज किए।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त डी. जोयल डेविस ने बताया कि इस अभियान के तहत 51 ऑटो चालकों, 185 कार चालकों और सर्वाधिक 5,810 दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सेलफोन पर बात करते हुए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा साइबराबाद की यातायात पुलिस ने पिछले दो दिन के दौरान हेलमेट पहने बिना और हेलमेट की स्ट्रिप लगाए बिना वाहन चलाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए।
यह भी पढ़ें… आरटीसी जेएसी हड़ताल की तैयारी में, 13 अप्रैल की बैठक पर नज़र
साइबराबाद के यातायात पुलिस उपायुक्त रंजन रतन कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले 3,072 और स्ट्रिप लगाए बिना वाहन चलाने वाले 173 वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



