हैदराबाद एयरपोर्ट पर शुरू हुआ ‘हैदराबाद स्ट्रीट’ फूड हब
हैदराबाद, जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने यात्रियों के लिए हैदराबाद स्ट्रीट के नाम से नया स्वाद गंतव्य जोड़ा है। जीएमआर का दावा है कि यह शुरुआत हैदराबाद-तेलंगाना की समृद्ध भोजन संस्कृति को यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है।


जीएमआर हैदराबाद एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ प्रदीप पणिकर के अनुसार, हैदराबाद स्ट्रीट को इस तरह तैयार किया गया है कि यह यात्रियों को हैदराबाद की गलियों, उसकी खुशबू और स्वादों का वास्तविक अनुभव करा सके। डोमेस्टिक प्रस्थान क्षेत्र में स्थापित यह स्थान शहर की जीवंत फूड संस्कृति को एक ताज़ा अनुभव के रूप में प्रस्तुत करता है। यहां सुबह से लेकर रात तक सुबह के पारंपरिक नाश्ते और स्ट्रीट फूड से लेकर दोपहर और रात के लिए मसालेदार, धीमी आंच पर पकाए गए स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : सेलफोन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान
हर डिश को पारंपरिक तकनीक और घरेलू स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रदीप पणिकर ने बताया कि एयरपोर्ट का उद्देश्य केवल यात्रा का माध्यम बनना नहीं, बल्कि यात्रा को यादगार अनुभव बनाना है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद स्ट्रीट में यात्रियों को तवे की सिज़लिंग आवाज, गरम चाय की खुशबू और हैदराबादी बिरयानी की पहचान जैसी अनुभूति देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि यह फूड स्पेस आधुनिक यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



