हैदराबाद : प्रेमिका के बातचीत बंद करने पर आत्महत्या

हैदराबाद, माधापुर पुलिस थानांतर्गत प्रेमिका के बातचीत बंद करने से आहत होकर युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि माधापुर में रहने वाला सुमित कुमार (25) कुछ वर्षों पहले पंजाब से आया था। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से युवती उससे दूर रहने लगी थी।

सुमित के बार-बार फोन करने पर उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद से ही सुमित निराशा में चला गया था। कल रात उसने भवन की छत पर तौलिये की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शराब के नशे में दोस्त की हत्या

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button