हैदराबाद की टीमों ने जीते खिताब
हैदराबाद, हैदराबाद की पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस टीमों ने रंगारेड्डी ज़िला की टीमों को 12 वीं तेलंगाना राज्य अंतर ज़िलाटेबल टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में हराकर खिताब जीते। आज यहाँ मोइनाबाद स्थित फायर फॉक्स स्पोर्ट्स एवं रिसॉर्ट्स के प्रांगण में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के महिला विभाग के फाइनल में हैदराबाद ने रंगारेड्डी को तथा पुरुष विभाग में भी हैदराबाद ने रंगारेड्डी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि तेलंगाना टेबल टेनिस संघ के सचिव पी. नागेन्दर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। अवसर पर खेल से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
परिणाम इस प्रकार हैं :
जूनियर बालक टीम चैम्पियनशिप : हैदराबाद, रंगारेड्डी, जग्तियाल, नलगोंडा।
जूनियर बालिका टीम चैम्पियनशिप : रंगारेड्डी, हैदराबाद, नलगोंडा, मेड़चल मल्काजगिरी।
महिला टीम चैम्पियनशिप : हैदराबाद, रंगारेड्डी, पेद्दापल्ली, खम्मम।
पुरुष टीम चैम्पियनशिप : हैदराबाद, रंगारेड्डी, मुलुगु जिला, मेड़चल मल्काजगिरी। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



