हैदराबाद : ‘इमिग्रेशन फॉर एवरीवन’ पुस्तक का तीसरा संस्करण लांच
हैदराबाद, इमिग्रेशन फॉर एवरीवन पुस्तक के तीसरे संस्करण को हैदराबाद में आधिकारिक रूप से लांच किया गया। नरेश एम. गेही द्वारा प्रस्तुत यह आसान भाषा में लिखी गई गाइड है, जोपेशेवरों, छात्रों, निवेशकों, एंटरप्रेन्योर्स तथा अन्य के लिए यूएस इमिग्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाती है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इमिग्रेशन फॉर एवरीवन को बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री अनन्या नागल्ला ने लांच किया। अवसर पर गेही एंड असोसिएट्स (यूएसए) के संस्थापक और प्रिंसिपल अटॉर्नी नरेश एम. गेही सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। अवसर पर बताया गया कि इमिग्रेशन कानून में दो दशकों से अधिक के अनुभव के आधार पर तैयार यह किताब हाल के यूएस कार्यकारी आदेशों और नीतिगत बदलावों पर प्रकाश डालते हुए इमिग्रेंट और नॉन-इमिग्रेंट दोनों तरह की वीज़ा श्रेणियों के बारे में स्पष्ट जानकारी देने में सहायक है।
इमिग्रेशन फॉर एवरीवन का मुख्य फोकस भारतीयों के लिए यूएस इन्वेस्टर वीजा के रास्तों पर है। यह किताब फंड के स्रोत के दस्तावेज़ीकरण, आरबीआई की लिबरलाइज़्ड रेमिटेंस स्कीम तथा यूएससीआईएस की जरूरतों जैसे महत्वपूर्ण अनुपालन पहलुओं को भी समझाती है। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कई आवेदन पूंजी की कमी केबजाय संरचनात्मकगलतियों केकारण खारिज हो जाते हैं। अवसर पर विदेशों में भारतीय उद्यमियों के बढ़ते आर्थिक प्रभाव पर भी चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें… तीन दिवसीय क्रेडाई हैदराबाद प्रॉपर्टी शो 6 फरवरी से
नरेश एम. गेही ने अवसर पर कहा कि यूएस इमिग्रेशन सिर्फ विदेश जाने के बारे में नहीं है, बल्कियह सोच-समझकर फैसले लेने, कानूनी सटीकता और लंबी अवधि की योजना बनाने के बारे में है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में यह किताब भारतीयों को स्पष्टता, आत्मविश्वास और नियमों का पालन करने के लिए सशक्त बनाने लिखी गई है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



