हैदराबाद में चोरियां करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

3 दोपहिया, 17 तोला सोना 50 तोला चांदी जब्त

हैदराबाद, आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने लोगों के घरों, वाहनों को निशाना बनाकर चोरियां करने वाले 3 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि केपीएचबी में  रहने वाले जी. शिवप्रसाद (28), डी. लोकेश (19) व एम. मनोहर (19) को घरों को निशाना बनाकर चोरियां करने, दोपहिया वाहनों को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने कुछ दिनों पहले रालागुडा के राघवेंद्र नगर में एक घर को निशाना बनाकर चोरी की थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करते हुए कल सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मौज-मस्ती के लिए पैसों की कमी पूरा करने के लिए चोरियां करने का खुलासा किया।

यह भी पढ़े: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश : दो गिरफ्तार, एक फरार

आरोपियों के पास से लगभग 18 लाख रुपए की तीन किमती दोपहिया, 17 तोला सोने के आभूषण, 50 तोला चांदी के आभूषण जब्त किये गये। आरोपियों ने पूछताछ में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 8 से 10 चोरियां करने का भी खुलासा किया। उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button