हैदराबाद : मेटामफेटेमाइन ड्रग्स के साथ तीन धरे गए
हैदराबाद, सीसीएस की स्पेशल क्राइम टीम ने बीजेआर प्रतिमा बशीरबाग के पास से तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके पास से प्रतिबंधित 32 ग्राम मेटामफेटेमाइन ड्रग्स (एमडी ड्रग्स) और 4 सेलफोन ज़ब्त किए।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में सीसीएस पुलिस के एसीपी जी. वेंकटेश्वर रेड्डी ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर डी. भिक्षपति ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे के दौरान पुलिस ने विनायकनगर, जेडिमेट्ला निवासी और मूलत नागोर (राजस्थान) के रहने वाले पेशे से व्यापारी जोग सिंह (25), अशोक बाजार, अफजलगंज निवासी फुटवेयर व्यापारी व मूलत राजस्थान के रहने वाले चूनाराम चौधरी (27) और कूकटपल्ली निवासी व मूलत राजस्थान के रहने वाले ऑप्टिकल सप्लायर अमरित पुरोहित (32) को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें… संगारेड्डी : चलती कार में लगी आग, यात्री सुरक्षित
आरोपियों के पास से 73 ग्राम एमडी ड्रग्स के पैकेट और 4 सेलफोन जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि एमडी ड्रग्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह ड्रग्स पाउडर और क्रिस्टल के रूप में प्राप्त होता है। तीनों आरोपी राजस्थान से यह ड्रग लाकर हैदराबाद में इसे 6 से 8 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेच रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



