हैदराबाद : नववर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात में फेरबदल
हैदराबाद, नववर्ष की पूर्व संध्या को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया जा रहा है। इस फेरबदल के चलते शहर के सभी फ्लाई ओवरों पर 31 दिसंबर की रात को वाहनीय यातायात पर रात 10 बजे से दूसरे दिन सुबह तक प्रतिबंध रहेगा। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त आर. वेंकटेश्वरुलू ने बताया कि विशेषकर टैंकबंड, एनटीआर मार्ग, पीवीएनआर मार्ग (नेकलेस रोड), और जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स व सैफाबाद की परिधि में आने वाले शॉपिंग, कमर्शियल क्षेत्र, रेस्टोरेंट, होटल, पब एण्ड बार आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को लेकर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे से 2 बजे तक एनटीआर मार्ग, पीवीएनआर मार्ग, टैंकबंड पर वाहनीय यातायात को अनुमति नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था में फेरबदल के चलते कल रात वीवी प्रतीमा, राजभवन से खैरताबाद फ्लाई ओवर, शादान कॉलेज के पास वाहनीय यातायात को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
इसी प्रकार मिंट कम्पाउंड लेन, इकबाल मीनार, बनियान ट्री, प्रिंटिंग प्रेस, सचिवालय जंक्शन, खैरताबाद बड़ा गणेश, खैरताबाद मार्केट, नेकलेस रोटरी, सेन्सेशन थिएटर, राजदूत लेन और लकड़ी का पुल के पास यातायात व्यवस्था में फेरबदल रहेगा। सचिवालय जंक्शन मीनार, एनटीआर मार्ग, ओल्ड अम्बेडकर प्रतिमा, टैंकबंड, नल्लागुट्टा चौराहा, मिनिस्टर रोड, रानीगंज, बुद्धा बवन, कर्बला मैदान, डीबीआर मिल्स, धोबीघाट, चिल्ड्रन्स पार्क, कवाड़ीगुड़ा चौराहा, सेलिंग क्लब के पास भी परिस्थिति के अनुसार वाहनीय यातायत को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी का प्रस्तावित बजट 11,460 करोड़
टैंकबंड पर पैदल जाने वालों को अनुमति रहेगी और लोग अपने वाहन सचिवालय विजिटर्स पार्किंग, एचएमडीए पार्किंग मैदान, जीएचएमसी मुख्यालय लेन, रेस कोर्स रोड, आदर्शनगर लेन और एनटीआर स्टेडियम के पास पार्क कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



