हैदराबाद : 5.5 किलो गांजे के साथ दो आरोपी धरे गए
हैदराबाद, जुबली हिल्स जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने अफजलगंज पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.5 किलो गांजा और दो सेलफोन समेत कुल 2.75 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त गायकवाड़ वैभव रघुनाथ ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस ने अफजलगंज थाना क्षेत्र से भोइगुड़ा निवासी पेशे से मजदूर व मूलत ओड़िशा के रहने वाले गुरु पुजारी (26) और कैतलापुर, बोराबंडा निवासी पेशे से मजदूर व मूलत ओड़िशा के रहने वाले सनू माधी (24) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी ओड़िशा के रहने वाले हैं और आपस में परिचित है। 15 दिन पूर्व गुरु पुजारी ने सनू माधी से फोन पर बातचीत की।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : दोस्त की पीट-पीटकर हत्या
इस दौरान सनू माधी ने बताया कि हैदराबाद में गांजे की बहुत माँग है। इस प्रकार दोनों ने आपस में साजिश कर गांजा बेचकर पैसा कमाने की योजना बनाई। सनू माधी के कहने पर गुरु पुजारी ने मलकानगिरी निवासी संतोष नामक व्यक्ति के पास से 5.5 किलो गांजा खरीदा और इसे लेकर हैदराबाद आ गया। अफजलगंज थाना परिधि में इन दोनों आरोपियों को 5.5 किलो गांजे के साथ टास्क फोर्स इंस्पेक्टर सी.एच. यादेन्दर ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



