हैदराबाद : गांजा तस्करी के दो मामले, 510 ग्राम गांजा जब्त

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो अलग-अलग मामलों में 510 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ डी-टीम के इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि पठनचेरू, रामचंद्रापुरम क्षेत्र में तेज़ा बाबू नामक व्यक्ति के पास से 240 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में बाबू ने छोटे-छोटे पैकेटों गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें… मंगलहाट में फिर से 14 टन सड़ा हुआ मांस ज़ब्त

वहीं, दूसरे मामले में गोलकोंडा के ग्लोबल स्कूल के पास, बीरमगुडा चेरुवु स्थित राघवेंद्र कॉलोनी में ऊटी रमेश नामक व्यक्ति के पास से 270 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। संबंधित पुलिस दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button