हैदराबाद : दो ड्रग्स तस्कर एमडीएमए ड्रग्स के साथ धरे गये
हैदराबाद, मल्काजगिरी की एलबी नगर जोन एसओटी पुलिस ने नागोल पुलिस के साथ मिलकर दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25.65 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, तीन सेल फोन, 5,190 रुपये की नगदी, दो होंडा एक्टिवा मोटरसाइकिल, वजन तौलने की छोटी मशीन समेत कुल 3,61,990 रुपये की संपत्ति जब्त की।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एलबी नगर जोन पुलिस उपायुक्त बी. अनुराधा और एसओटी पुलिस उपायुक्त के. मनोहर ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कल नागोल चौराहे के पास वाहनों की तलाशी के दौरान दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान मायनोर रेसीडेंसी अल करीम कॉलोनी, टोलीचौकी निवासी व यूएस आई टी स्टाफिंग के प्रबंधक जुनैद रजा सिद्दीकी (36) और उसके दोस्त विजय रेसीडेंसी रोड नबर-1 सन सिटी बंडलागुड़ा निवासी व पेशे से बार टेंडर चेफ सुनिल सुब्बा उर्फ जॉनी (29) के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके पहले दोनों ने काली मंदिर सन सिटी के पास रेस्टोरेंट का संचालन किया था।
यह भी पढ़ें… मंगलहाट में फिर से 14 टन सड़ा हुआ मांस ज़ब्त
इस दौरान उनकी मुलाकात सनसिटी में ही रहने वाले मोहम्मद अंसारी से हुई, जो हिमाचल प्रदेश से ड्रग्स लाकर अपने एक सहयोगी राजू के जरिए इसे हैदराबाद में बेच रहा था। दोनों आरोपी भी जल्दी पैसा कमाने के लिए अंसारी के पास से ड्रग्स खरीद कर इसे बेच रहे थे। कल इन दोनों को नागोल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



