हैदराबाद : शक के चलते पत्नी की हत्या
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी जिले के रामचंद्रापुरम थाना परिधि में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या कर दी।
नेताजी नगर, बंडलागुड़ा निवासी मान सिंह को कुछ दिन से अपनी पत्नी आरती देवी (32) के चरित्र पर संदेह हो गया था। इस कारण इस मामले को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े हो रहे थे। चरित्र पर संदेह के चलते मान सिंह ने आरती को रास्ते से हटाने की ठान ली।
यह भी पढ़ें… आईपीएल मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
गुरुवार सुबह इस मामले को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान मान सिंह ने आरती का गला घोंट दिया, जिस कारण श्वास रूक जाने के आरती की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरती देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया और मान सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



