हैदराबाद बनेगा विश्व का प्रवेश द्वार: रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के विकास पर सरकार प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि हैदराबाद महानगर हमारी शक्ति है और ब्रांड है। इस ब्रांड को भविष्य में विश्व मंच पर गर्व से स्थापित करने के लिए दीर्घकालिक योजनाएँ बनाई जा रही हैं। 2035 तक तेलंगाना को वन ट्रिलियन डॉलर ईकोनॉमी और 2047 तक थ्री ट्रिलियन डॉलर ईकोनॉमी बनाने का लक्ष्य है। उस दिन हैदराबाद केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व का गेटवे बन जाएगा।

उस दिशा में पूरे राज्य के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। रेवंत रेड्डी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों से भरपूर आधारभूत सुविधाओं के साथ हैदराबाद और तेलंगाना का विकास सरकार का संकल्प है। सड़कें, बिजली, परिवहन, सीवेज, वायु स्वच्छता हर पहलू में हैदराबाद को अत्यंत स्वच्छ, सुखद जीवनमान वाला शहर बनाना है। इस दिशा में सरकार के प्रयास सफल हो रहे हैं। लाखों करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय निवेशों के लिए हैदराबाद गंतव्य स्थल बन रहा है। यह ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर का हब बन चुका है।

यह भी पढ़ें… आदर्श होगी तेलंगाना की एजुकेशन पॉलिसी : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद शहर की अगले सौ वर्षों की पेयजल आवश्यकताओं के स्थायी समाधान के रूप में गोदावरी जल लाया जा रहा है। इसके लिए 7,360 करोड़ रुपये से गोदावरी चरण 2 और 3 कार्य हाल ही में प्रारंभ किए गये हैं। हैदराबाद ब्रांड इमेज को बढ़ाने के लिए मूसी पुनरुद्धार परियोजना तैयार की गयी है। ओआरआर पर प्रस्तावित गेटवे ऑफ हैदराबाद एक महान स्वागत तोरण बनेगा। 24 हज़ार करोड़ रुपये के अनुमान से मेट्रो द्वितीय चरण विस्तार परियोजना शुरू की जा रही है। मौजूदा 69 किमी मार्ग के अलावा दूसरे चरण में 76.4 किमी तक मेट्रो रेल का निर्माण होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button