हैदराबाद : चेन स्नेचिंग के मामले में युवक युवती गिरफ़्तार
हैदराबाद, जुबली हिल्स पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में युवक-युवती को गिरफ्तार कर सोने की चेन बरामद की। जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जे. सतीश ने बताया कि गत 17 फरवरी की सुबह रोड नंबर 39 स्थित छात्रावस में रहने वाली के. मानसा काम के लिए जा रही थी। महिला के रोड नंबर 44 स्थित आरटीवी कार्यालय के निकट पहुंचते ही दोपहिया पर सवार युवक-युवती ने पीड़िता के गले से चेन खींच ली।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में मूलत: ईस्ट गोदावरी की रहने वाली तथा वर्तमान में सनतनगर में रह रही सी. रेवती (33) व गुंटूर तथा सनतनगर में रहने वाले जी. नरेंद्र उर्फ नानी (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पीड़िता का पीछा कर रहे थे। रेवती ने ही महिला के गले पर झपटा मारकर सोने की चेन खींची और वे दोपहिया पर तेजी से फरार हो गए। आरोपियों के पास से सोने की चेन के अलावा, कुल 3 सेलफोन तथा दोपहिया जब्त की गई। दोनों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पूर्व पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



