हैदराबाद : विदेशी कछुओं की बिक्री करते पकड़ा गया युवक

हैदराबाद, साइबराबाद के चंदानगर पुलिस क्षेत्र में विदेशी नस्ल के कछुओं की अवैध बिक्री करने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार कछुए बरामद किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतमी नगर में रहने वाला अवेज (24) सॉफ्टवेयर कर्मचारी है। वह पिछले दो वर्षों से घर में अमेरिकी और मैक्सिकन प्रजाति के कछुओं को रखे हुए था। बताया गया कि मकान खाली करने की तैयारी के दौरान आरोपी इन कछुओं को बेचने की फिराक में था। उसने प्रत्येक कछुए की कीमत 6,000 रुपये तय की थी। सूचना मिलने पर चंदानगर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें… मूक-बधिर महिला से बलात्कार करने वाला गिरफ्तार

पुलिस ने चारों कछुओं को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि विदेशी वन्यजीवों की खरीद-फरोख्त कानूनन अपराध है। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जाँच जारी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button