हैदराबाद : प्रेम विवाह करने में नाकाम युवक ने की खुदकुशी
हैदराबाद, मल्काजगिरी के एल.बी. नगर थाना परिधि में प्रेम विवाह करने में नाकाम युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मुकुंदापुर ग्राम, सूर्यापेट निवासी भिक्षम का पुत्र पुलसु रवि (33) निजी तौर पर कार्य करते हुए आरटीसी कॉलोनी एलबी नगर में एक कमरा किराये पर लेकर रह रहा था।
उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साथ विवाह करना चाहता था, लेकिन इसके लिए उसके घरवाले राजी नहीं हो रहे थे। इस कारण मानसिक तनाव के शिकार रवि ने कल शाम के समय अपने भाई राजू को व्हाट्सएप पर कीटनाशक की बोतल के साथ एक फोटो भेजी और आत्महत्या करने जानकारी दी।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ब्लैकमेल के चलते युवक ने की खुदकुशी
राजू ने तुरंत डायल 100 पर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एलबी नगर पुलिस रवि के घर पहुंच गयी, लेकिन तब तक वह कीटनाशक पी चुका था। पुलिस ने उसे ओजोन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी। राजू की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



