हैदराबाद : ट्रेन से गिरने के कारण युवक मरा
हैदराबाद, सिकंदराबाद रेलवे पुलिस की परिधि के अंतर्गत गतिमान ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हो गई।
रेलवे पुलिस ने बताया कि वरंगल ज़िला, परकाला ग्राम निवासी शिव कुमार (19) हैदराबाद में रहते हुए पॉलटेक्निक की कोचिंग ले रहा था।
छुट्टियाँ होने के कारण वह अपने गाँव जाने के लिए गत 5 अप्रैल को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से तेलंगाना एक्सप्रेस में सवार हुआ। रास्ते में सिकंदराबाद और लालागुड़ा के बीच वह ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान दुर्घटनावश संतुलन खोकर वह गतिमान ट्रेन से गिर गया। अमीरपेट के एक निजी अस्पताल में सुबह शिव कुमार की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नाबालिगा के साथ रेप करने वाले को आजीवन कारावास
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



