हैदराबाद : पैसों के लेन-देन के चलते युवक की हत्या

हैदराबाद, पुराने शहर के बालापुर थाना परिधि में कल देर रात पैसों के लेन-देन के चलते एक युवक की उसके ही दोस्तों ने चाकू से हमला करने के बाद सिर पर भारी पत्थर पटककर हत्या कर दी।

बालापुर पुलिस इंस्पेक्टर सुधाकर ने बताया कि शाहीननगर वादिए सालेहिन निवासी मो. सलीम का पुत्र मो. नसीर (22) विद्युतकर्मी के रूप में कार्यरत था। उसका कुछ दोस्तों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। कल रात उसके चार दोस्तों दस्तगिर, फहद, इलियास और नदीम ने फोन कर उसे बातचीत के लिए बुलाया। वादिए सालेहिन कॉलोनी में बातचीत के दौरान झगड़ा होने पर उसके दोस्तों ने पहले उस पर चाकू से हमला किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 30 माओवादियों का आत्मसमर्पण

इस हमले में घायल होकर नसीर के नीचे गिरते ही उसके दोस्तों ने उसके सिर पर भारी पत्थर पटक दिया। इस घटना में नसीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने नसीर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button