हैदराबाद : युवक के हत्यारों की हुई पहचान

हैदराबाद, पुराने शहर के छतरीनाका थाना परिधि में रविवार रात युवक की हत्या करने वाले दो हत्यारों की पुलिस ने पहचान कर ली है। गौरतलब है कि रविवार रात तुलजा भवानी वाइन्स शमशीरगंज के पास पेशे से सुनार सतीश चावला (32) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। कलवागड्डा, शकरगंज निवासी बसवाराज चावला का पुत्र सतीश चावला रविवार रात शराब पीने के लिए तुलजा भवानी वाइन्स गया था, जहाँ पर उसका एक्टिवा पर आए जयचन्दर और महेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़ा बढ़ जाने पर महेश ने हाथों और लातों से सतीश की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस दौरान अचानक जयचन्दर ने चाकू निकालकर सतीश पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में सतीश के शरीर पर 12 गंभीर घाव हुए, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… विकाराबाद में गांजे की खेती करने वाला गिरफ्त में 2.57 किलो सूखा गांजा जब्त

सतीश के रिश्तेदार संदीप चावला की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों हत्यारों को हिरासत में ले लिया, लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button