हैद्रा ने किये अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी (हैद्रा) ने आज शहर में विभिन्न स्थानों पर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। नामपल्ली स्थित फर्नीचर शोरूम में हुई अग्नि दुर्घटना सहित शहर में घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सतर्क करने तथा अग्नि सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हैद्रा द्वारा इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

अधिकारियों का मानना है कि हाल ही में हुई जाँच में अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का खुलासा होने के बाद बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता महसूस की गयी। आग लगने से कौन-कौनसी सावधानियाँ बरतनी चाहिए, इस बात के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यदि आग लग जा। तो उसे कैसे नियंत्रित करना चाहिए, साथ ही जान-माल के नुकसान से बचाव के लिए किस तरह के उपाय किए जाने चाहिए, इसकी जानकारी इन कार्यक्रमों में दी जा रही है। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, बिना मानवीय हस्तक्षेप के आग बुझाने वाले वाटर स्प्रिंकलर की कार्यप्रणाली तथा स्मोक डिटेक्टरों के बारे में जागरूकता प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें… भारतीय ज्ञान प्रणाली पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी : शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान पर गहरी चर्चा

हैद्रा द्वारा बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान

इसी क्रम में आज पंजागुट्टा, नारसिंगी, मेट्टुगुड़ा, कारवान, शापुरनगर, ए.एस. राव नगर, चंदानगर, आरटीसी क्रॉस रोड्स, उप्पल, बेगमपेट, चंद्रायनगुट्टा, संतोष नगर, जुबली हिल्स, लकड़ी का पुल, माधापुर, सनतनगर, रेती बावली, नागार्जुन सर्किल, गच्ची बावली, मियाँपुर, दिलसुखनगर, अलवाल, बड़ंगपेट, अलकापुरी क्रॉस रोड, अत्तापुर, बंजारा हिल्स, क्लॉक टावर सर्किल, ईसीआईएल, कोमपल्ली, नामपल्ली, शमशाबाद, पेद्दाअंबरपेट, बाचुपल्ली, तुमकुंटा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान मज़दूरों और व्यापारियों को यह बताया गया कि वह सुरक्षित तरीके से बाहर कैसे निकलें। दुकानों में फायर एग्ज़िट मार्गों की पहचान करने तथा आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड के नंबर 101, हैद्रा कंट्रोल रूम के नंबर 1070 और 9000113667 पर कॉल करने की जानकारी दी गई। अवसर पर कुछ स्थानों पर फायर मॉक ड्रिल भी आयोजित की गईं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button