सुरक्षा की भावना से काम कर रहा हैद्रा : रंगनाथ
हैदराबाद, हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने व्यापारियों और नागरिकों से अनुरोध किया कि अग्निसुरक्षा नियमों के प्रति कड़ाई को वह उत्पीड़न न समझें, बल्कि यह कार्रवाई उनकी सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है। आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हैद्रा द्वारा पुराने शहर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को रंगनाथ संबोधित कर रहे थे। अवसर पर स्थानीय विधायक जुल्फिकार उपस्थित थे। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि नियमों का पालन कर उल्लंघन की सूचना दें। आयुक्त ने कहा कि आग से अनदेखी खतरा होता है। 30 सेकंड में आग फैल सकती है।
गर्मी का मौसम आने वाला है, इसलिए सभी को अग्निशमन नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। जनवरी के अंत में की गई जाँच के दौरान 9 दुकानों को सील किया गया था। व्यापारिक संगठनों के अनुरोध पर एक माह का समय दिया गया। मार्च के दूसरे सप्ताह से फिर से सघन जाँच अभियान शुरू होगा। नियमों का पालन न करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… काचीगुड़ा में हुए 32 करोड़ के विकास कार्य : कॉर्पोरेटर
चारमीनार विधायक जुल्फिकार ने कहा कि दुर्घटना के बाद जिम्मेदारी तय करने से बेहतर है कि पहले से सतर्क रहें। रमज़ान के दौरान व्यापार बढ़ता है, इसलिए स्टॉक भंडारण में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्रम में हैद्रा के अतिरिक्त निदेशक वरला पापैया, आरएफओ जयप्रकाश, डीएफओ यज्ञ नारायण, वेंकन्ना, विद्युत विभाग के अधिकारी ए.वी. रामाराव, सिटी प्लानर श्रीनिवास रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



